ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Ram Navmi 2023: चित्रकूट में आज दीवाली, 11 लाख दीपों से जगमग होगा रामघाट

चित्रकूट: प्रभु श्री राम की ख़ुशी में आज प्रदेश में एक बार फिर दिवाली मनाई जाएगी। शाम होते ही प्रभु श्री राम की धर्मनगरी चित्रकूट दीपों से जगमग हो उठेगा। बता दें कि आज भगवान राम के जन्मोत्सव पर उनकी तपोस्थली चित्रकूट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रह है। बताया जा रहा है कि आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मदिन के अवसर पर चित्रकूट के हर गली में राम की धुन होगी और राम नाम का जाप होगा।

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू, कई मायनों में खास है इस बार की दिवाली - ayodhya deepotsav 2020 deepotsav celebration guinness world records CM Yogi Ram temple - AajTak

निर्मोही अखाड़ा के महंत मुन्ना शास्त्री ने बताया कि आज प्रभु राम के जन्म उत्सव की खुशियों में चित्रकूट के रामघाट में आज दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। चित्रकूट का रामघाट इसलिए खास माना जाता है क्यूंकि वनवास काल के दौरान प्रभु राम मंदाकिनी में स्नान करने के बाद रामघाट के पर्ण कुटीर में निवास किया करते थे। चित्रकूट के मंदाकिनी तट पर 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित कराने का कार्यक्रम योगी और शिवराज सरकार संयुक्त रूप से कराने जा रही है।

हर घर बनेगी दिवाली….

चित्रकूट के महंतो का कहना है कि आज के दिन हर घर में दीप जलाकर प्रभु राम को याद किया जाएगा। आज का दिन राम भक्तों के लिए खुशी भरा होगा क्योंकि आज राम का जन्म उत्सव मनाने के लिए लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: रामलला के दर्शन के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा…

बिप्र धेनु सुर संत हित लिन्ह मनुज अवतार- अरविंद जयतिलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *