ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुकांत-शुभेंदु और जीते हुए सभी उम्मीदवारों को भाजपा ने दिल्ली बुलाया

 राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली तलब किया है। साथ ही इस बार पश्चिम बंगाल से जीतने वाले सभी 12 भाजपा उम्मीदवारों को दिल्ली तलब किया गया है।

प्रदेश भाजपा सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व ने 12 विजयी उम्मीदवारों और शुभेंदु को गुरुवार रात तक दिल्ली पहुंचने को कहा है। ये सारे लोग आज रात तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। दो राज्यसभा सांसदों अनंत रॉय और शमिक भट्टाचार्य को भी साथ चलने के लिए कहा गया है। खबर है कि पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को शपथ ले सकते हैं। उसके पहले दिल्ली में देश भर के जीते हुए भाजपा सांसदों के साथ पार्टी की बैठक होनी है। बैठक की तिथि सात जून तय की गयी है। बंगाल से भाजपा के विजयी उम्मीदवार एक दिन पहले ही राजधानी पहुंच जायेंगे। विपक्ष के नेता के तौर पर शुभेंदु भी उनके साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *