ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत्र

जिला सहित प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाएं सुबह में स्नान करने के बाद वटवृक्ष के नीचे एकत्रित हुई और विधि विधान से पूजा कर कच्चे धागे को पेड़ में बांधते हुए अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा का कथा वाचन एवं श्रवण किया।

इसके बाद अपने पति आशीर्वाद लिया। ज्ञात हो कि वट सावित्री का व्रत महिलाएं अपने पति के दीर्घायु के लिए करती हैं। उपायुक्त नैंसी सहाय ने भी अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा कर कथा को सुना । वट सावित्री को लेकर बाजारों में बुधवार को काफी चहल पहल देखी गई। वहीं गुरुवार को वट वृक्ष के नीचे महिलाओं की भीड़ देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *