ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल में फिर होगी बारिश, गर्मी भी बरकरार

महानगर कोलकाता समेत बंगाल के अन्य हिस्सों में फिलहाल एक बार फिर बारिश हो सकती है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा में दोपहर को हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में सारा दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है तो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। जबकि अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी हल्की बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है। इसलिए हल्की बारिश हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *