ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल में बारिश थमते ही फिर चढ़ने लगा पारा, गर्मी बढ़ी

महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में चक्रवात रेमल के प्रभाव से बारिश थमने के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम महज 33 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि सप्ताहांत से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा जो एक बार फिर 39-40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम सहित जंगल महल के इलाकों में तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं इसलिए गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रही हैं। आज भी दिन के समय हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *