ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी से नाराज नहीं हो सकता : स्वतंत्रदेव सिंह

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपनी पार्टी को मां समझता है और इसलिए वह कभी पार्टी से नाराज नहीं हो सकता। किसी व्यक्ति से नाराजगी हो सकती है लेकिन पार्टी से नहीं।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच चरणों के चुनाव में बहुत ही सकारात्मक रुझान है। छठवें और सातवें चरण के बाद साफ हो जाएगा कि भाजपा 80 की 80 सीटें जीत रही हैं। ज्यादातर सीटों पर मतदान प्रतिशत कम हुए हैं लेकिन भाजपा के जीत का अंतर कम नहीं होगा।

आजमगढ़ लोकसभा सीट को लेकर उन्होंने कहा कि एक बार आजमगढ़ जीता गया है, फिर से आजमगढ़ सीट पर भाजपा जीत रही है। जो लोग अपने भ्रम में है, उन्हें भ्रम में रहने दीजिए। आजमगढ़ की तरह ही श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, प्रयागराज और छठवें चरण की सभी सीटें भी मजबूती के साथ भाजपा जीत रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों का कोई दूसरा विकल्प हो नहीं सकता। प्रधानमंत्री जी ने करोड़ों लोगों के घर में अन्न पहुंचाया है। लाखों करोड़ों लोगों को जन औषधि की सुविधा दे रहे हैं। आयुष्मान कार्ड से निशुल्क चिकित्सा की सुविधा मिल रही है। उज्ज्वला गैस पहुंच रही है, गरीबों के घर बने हैं। देश के गरीब के लिए इतना कार्य करने वाला दूसरा प्रधानमंत्री देश में नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश से गरीबी हटाने की बात कर रही है। कितने ही वर्ष कांग्रेस की सरकार रही लेकिन गरीबों के लिए कांग्रेस ने कोई योजना नहीं लाई। देश में गरीब के लिए सोचने वाला कोई नेता है तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। मोदी है तो सबकुछ मुमकिन है, भाजपा 400 पार सीटें जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *