ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 यात्री घायल

कोकराझार जिले के सेरफांगुरी और पाटगांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुई एक सड़क दुर्घटना में बस में सवार 40 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पश्चिम बंगाल से गुवाहाटी की ओर आ रही बस (एएस-01पीसी-5625) आज सुबह अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। जिसकी वजह से बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए।

घायलों में से 18 लोगों को कोकराझार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं, अन्य लोगों को सेरफांगुरी और दोमता चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों में से चार की हालत काफी गंभीर बताई गई है।

गंभीर रूप से घायल चारों यात्रियों की पहचान होम्ख्रा दास, रिमा दास, मान्फी राभा और हंखघर दास के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल से बस का चालक फरार हो गया। शुक्रवार को बस में सवार सभी यात्री बस को मिर्जा से रिज़र्व कर पश्चिम बंगाल गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *