ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इंदौर केन्द्रीय संग्रहालय व लालबाग में लगेगी पुरातात्विक महत्व की प्रदर्शनियां

शहर में आज (शनिवार को) अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर के केन्द्रीय संग्रहालय सहित लालबाग में पुरातात्विक महत्व की प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय संग्रहालय, राजवाड़ा और लालबाग में दर्शकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।

पुरातत्व उपसंचालक प्रकाश पराजंपे ने बताया कि केन्द्रीय संग्रहालय इन्दौर में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ संभागायुक्त दीपक सिंह प्रातः 11:30 बजे करेंगे। संग्रहालय दिवस के अवसर पर इसके अतिरिक्त भारत वर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के सौजन्य से “जैन स्थापत्य एवं मूर्तिकला के क्षेत्र में इस महासभा द्वारा किए गये कार्यों के संबंध में व्याख्यान भी होंगे। व्याख्यान भारतीय दिगंबर जैन तीर्थ सरंक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद तथा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सेठी द्वारा दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि लालबाग में होलकर राजवंश के सुबेदार/राजाओं के चित्रों की स्थायी प्रदर्शनी भी इस अवसर पर दर्शकों को देखने को मिलेगी। प्रदर्शनी एवं संग्रहालय तथा लालबाग में आज दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *