• February 17, 2026

मतदान के शुरूआती चार घंटे में चुनाव आयोग को मिली एक हजार से अधिक शिकायतें

 मतदान के शुरूआती चार घंटे में चुनाव आयोग को मिली एक हजार से अधिक शिकायतें

पश्चिम बंगाल में सोमवार को हो रहे चौथे चरण के मतदान के दौरान शुरुआती चार घंटे में ही एक हजार से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पता चला है कि सुबह करीब 11:00 बजे तक 1185 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें भाजपा की ओर से दर्ज हुई हैं। इसके बाद माकपा और कांग्रेस ने, तथा सबसे कम शिकायतें तृणमूल कांग्रेस की ओर से दर्ज करवाई गई हैं। चुनाव आयोग के एक सूत्र ने बताया है कि 70 फ़ीसदी शिकायतों का निपटान कर दिया गया है। बाकी का भी समाधान लगातार हो रहा है।

उस्लेखनीय हैं कि पश्चिम बंगाल में आठ लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है। सुबह में मतदान की शुरुआत के साथ ही हिंसा की शुरुआत हो गई थी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *