ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोशल मीडिया पर वायरल हुई नाव से बनी ट्रेन, वायरल वीडियो देख लोग बोले ‘माइंड ब्लोइंग’

व्यस्तता और दौड़ भाग से भरी जिंदगी के बाद हर कोई सुकून के दो पल की तलाश करता ही है। यूँ तो सुकून का मतलब हर किसी के लिए अलग – अलग होता है लेकिन फिर व्यस्तता के दिन के बाद ढलती सर्द शाम और शांत पड़ी नदी का किनारे का सुकून का अपना ही अलग मजा होता है। कुछ ऐसा ही सुकून से भर देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक ऐसा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है, इस वीडियो में नदी की धारा के बीच लकड़ी की नाव और उस पर बैठे कपल्स को देख आप भी उस दृश्य में खो जाएंगे।

यह खूबसूरत नजारा ट्विटर Morissa Schwartz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आपको चमकते पीले रंग की छतरी के नीचे बैठे कपल्स नजर आ रहे होंगे। ये नजारा देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे लकड़ी की नाव से खूबसूरत सी ट्रेन सजाई गई है। नाव वाली इस ट्रेन को देखकर आपको भी इस पर सवार होने का मन एक बार तो जरूर करेगा। नदी में चल रही इन नावों के अलावा नदी का किनारा भी बेहद खूबसूरती से सजा नजर आ रहा है।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि, नाव वाली इस ट्रेन में बीच में खड़े होकर कुछ लोग चप्पू चलाते नजर आते हैं, इसी दौरान नाव पर प्यार में डूबे कपल्स दिखाया दे रहे है। जो इस पल को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं, ट्विटर पर इस वीडियो को करीब 8 हजार व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को देख यूजर्स ने कहा है कि, माइंड ब्लोइंग और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *