ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Delhi : आतिशी और सौरभ भारद्वाज लेंगे सिसोदिया – जैन की जगह, केजरीवाल ने LG को भेजे नाम , शाम को बुलाई बैठक

दिल्ली : दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी को कैबिनेट में शामिल करने के लिए इन दोनों के नामों को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेज दिए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ”सिसोदिया – जैन के इस्तीफे के बाद अब उनके स्थान पर अब आप कैबिनेट में सौरभ और आतिशी को मंत्री पद दिया जाएगा। आतिशी को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी। अरविंद केजरीवाल ने दोनों को मंत्री नियुक्त करने की फाइल एलजी को भेजी है। ”

आपको बता दे कि, आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा किये गए एक्शन के बाद मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन ने बीते मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया। मुख्यमंत्री ने अपने दोनों वरिष्ठ मंत्रियों को इस्तीफा मंजूर भी कर लिया।

दिल्ली कैबिनेट में मनीष सिसोदिया 18 विभाग संभालते थे। उनके इस्तीफे के बाद अब दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत व राजकुमार आनंद के बीच बांट दिए जाएंगे। उधर, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि, ”बेशक दोनों मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन दिल्ली सरकार व आप उनके साथ खड़ी है। साथ ही सौरभ ने जानकारी दी कि आने वाले समय में दिल्ली कैबिनेट में दो नए मंत्री शामिल होंगे।”

ये भी पढ़े :- Mumbai : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस को आया कॉल, अलर्ट जारी

जानिये किन पदों को संभालते थे मनीष सिसोदिया ?

इनमें शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सेवाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति और भाषा, जागरूकता, श्रम और रोजगार, लोक निर्माण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण व जल विभाग शामिल हैं। सिसोदिया दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री थे। राज्य सरकार के सभी बड़े मंत्रालय उन्हीं के पास थे। सिसोदिया सीएम केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेता हैं।

छह विभाग संभालते थे सत्येंद्र जैन

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके छह विभाग भी सिसोदिया ही संभाल रहे थे। सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। गिरफ्तारी के करीब नौ महीने बाद जैन ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *