ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली में बेख़ौफ़ बदमाश, चाकू की नोंक पर महिला से लूटपाट, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

दिल्ली : दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद है। जिसके सबूत कुछ दिनों पहले हुई लूटपाट की वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है। दरअसल, दिल्ली के पंजाबी बाग़ इलाके में चाक़ू की नोक पर एक महिला के साथ लूटपाट को अंजाम दिया गया। जिसमें बदमाशों ने महिला की गर्दन पर चाक़ू रख उससे पैसे और समान से भरा बैग और उसके गली की सोने की लूट ली। जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, महिला द्वारा लूटपाट का विरोध करने के बाद भी बदमाश महिला के साथ हाथापाई करते है। बदमाश के हाथ में बड़ा सा चाकू है और वो बार बार महिला को चाकू दिखाकर डरा रहा है। चाकू के डर से महिला अपना बैग लुटेरे के हवाले कर देती है। छीनाझपटी में एक बदमाश का हेलमेट दूर गिर जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *