• March 1, 2026

बीएड कॉलेज में ‘विश्व पुस्तक दिवस’ पर वॉल मैगजीन प्रतियोगिता, निर्मला रहीं प्रथम

 बीएड कॉलेज में ‘विश्व पुस्तक दिवस’ पर वॉल मैगजीन प्रतियोगिता, निर्मला रहीं प्रथम

मनोहर मेमोरियल शिक्षण महाविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने ‘विश्व पुस्तक दिवस’ के अवसर पर वॉल मैगजीन प्रतियोगिता में निर्मला प्रथम रहीं।

महाविद्यालय में पुस्तकालयाध्यक्ष मंगत कम्बोज के संयोजन में नारी सशक्तिकरण, नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा, स्वच्छ भारत, कैशलेस सिस्टम आदि विषय पर बने पोस्टरों को विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने इन पोस्टरों का अवलोकन किया और पोस्टरों के माध्यम से दिए गए संदेशों के लिए विद्यार्थियों की सराहना की। इस प्रतियोगिता में निर्मला ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं हरजीत कौर द्वितीय तथा पलक व पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका सहायक प्रोफेसर डॉ. नरेन्द्र कुमार, अमनप्रीत कौर और रेखा रानी ने निभाई। प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनको आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संदेश में विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *