ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का वायदा किया

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लखनऊ के शिक्षक समूह में मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। शहर के आलमबाग स्थित सिंधी विद्यालय गर्ल्स इण्टर कॉलेज में अभियान के तहत तख्ती लगायी गयी। जिसमें शिक्षकों ने अपने हस्ताक्षर कर मतदान प्रतिशत में अपनी भूमिका निभाने का वायदा किया।

सिंधी विद्यालय गलर्स इण्टर कालेज में मंगलवार को मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाने के बाद मतदाता जागरुकता को लेकर परिचर्चा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के संयोजक दर्पण ने इण्टर कालेज की महिला शिक्षकों के बीच मतदाता की भूमिका पर अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग गौ संवर्धन संयोजक शरद चन्द्र, भाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख डा.धनंजय, सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता नानक चन्द्र लखमानी सहित वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान दिवस पर सुबह के वक्त पहले मतदान करने, फिर परिवार व पड़ोसी लोगों को मतदान कराने की अपील की।

कॉलेज के प्रबंधक परमानंद खत्री, प्रधानाचार्य शोभा चादवानी और शिक्षकों की ओर से स्वयं सुबह मतदान करने और इसके बाद अपने परिजन को मतदान कराने की शपथ ली गयी। कालेज में पढ़ने वाले 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आश्वस्त कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *