ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

32 लाख के आभूषण के साथ महिला गिरफ्तार

नदिया जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 32.4 लाख रुपये के आभूषण के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। सीमा चौकी हल्दरपाड़ा के जवानों द्वारा पुख्ता खबर के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में सोने के रत्न जड़ित आभूषण (11 गले के सोने के हार, 15 जोड़े सोने की कान कि बालियां, 53 सोने की अंगूठियां ) और दो लाख 89 हजार 500 रूपये के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया। तस्कर इन सोने के आभूषणों को भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की फ़िराक में थे। साथ ही तस्करी में उपयोग की गई तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है। जब्त रत्न जड़ित सोने के आभूषणों का वजन 377.604 ग्राम व अनुमानित कीमत 32 लाख 44 हजार 331 रुपये है।

गिरफ्तार महिला की पहचान मुनमुन मंडल के रूप में की गई है। उसने बताया कि उसका पति अपने दोस्तो के साथ आया और उसे एक पैकेट देकर भाग गए। उस पैकेट को उसने छुपाने कि कोशिश की लेकिन बीएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार महिला को पकड़े गए सोने के आभूषणों व नकदी के साथ कस्टम विभाग बानपुर को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *