October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संत निरंकारी सत्संग भवन में होगा रक्तदान शिविर

बाबा गुरबचन सिंह महाराज की याद में 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के रूप में रक्तदान शिविरों का आयोजन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन करता है। इस वर्ष 24 अप्रैल को संत निरंकारी मिशन हल्द्वानी द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन गौजाजाली बरेली रोड हल्द्वानी में प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा।

इसी के उपलक्ष्य में शहर में मिशन क्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य अभियान चला रहा है, जो कि पूरे शहर भर के विभिन्न मॉलों और यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जा रहा है। शहर के वॉकवे मॉल, अंबेडकर पार्क, सत्यार्थ होटल, विशाल मॉल, गोरखा पार्क तिकोनिया, योगा पार्क, मुखानी, रिलायंस मॉल, कमलुवागांजा, डी मार्ट, आरटीओ रोड और ऊंचा पुल चौराहे, ग्राफिक एरा, हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी और आम्रपाली यूनिवर्सिटी हल्द्वानी पर आयोजित किए जा रहा है। मिशन के बच्चों ने शहर वासियों से यह अपील कर रहे हैं कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.