ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाराष्ट्र के जलगांव में केमिकल कंपनी की आग से मची अफरा-तफरी, 4 लोगों के फंसे होने की आशंका

जलगांव जिले के एमआईडीसी इलाके में स्थित मोरया केमिकल कंपनी में बुधवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लगने के बाद जोरदार केमिकल विस्फोट हो रहे हैं, इससे लोगों में डर का माहौल है। घटना के वक्त कंपनी में मजदूर काम कर रहे थे लेकिन आग लगने की भनक लगते ही बहुत से मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए, जबकि चार मजदूरों को घटनास्थल पर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। करीब चालीस फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि केमिकल कंपनी की आग बढ़ती जा रही है, जिससे आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। फायर अधिकारी ने कहा कि आग का दायरा कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं और आस-पास की कंपनियों को खाली करवा लिया गया है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कंपनी में लगी आग की लपटें दूर से देखी जा रही है और क्षेत्र में रसायनयुक्त धुंआ फैल गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *