ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामनवमी पर मन्दिरों में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ ,हनुमान पताका फहरा मनाया भगवान राम का जन्मदिवस

चैती नवमी के दिन बुधवार को राम जन्मोत्सव को लेकर नवादा नगर सहित जिले के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ श्रद्धालुओं की जुटी रही। हनुमान पताका फहराकर भगवान श्रीराम का जन्म दिवस मनाया गया। नवादा नगर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जुटकर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया। ढोल – बाजे के साथ रामनवमी के अवसर पर जुलूस भी निकाले गए ।भगवान श्रीराम की जन्मदिवस के अवसर पर बधाइयां गाई गई।मंदिरों में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया।

संकट मोचन के पुजारी ने प्रवचन करते हुए कहा कि इसी दिन भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। तब से चैत्र रामनवमी को ही भगवान राम का जन्म दिवस मनाया जाता रहा है ।आज से 7 दिनों तक राम जन्म दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया है ।इसमें सातों दिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भंडारा आयोजित किया जाएगा।

रामनवमी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ जय जय श्री राम का जय घोष किया।जिले में रामनवमी के अवसर पर रामभक्त हनुमान की श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई। नवादा नगर समेत विभिन्न इलाकों में पूजा-अर्चना को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।रामनवमी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को नियंत्रण के लिए सशस्त्र बल की तैनाती की गई थी।

जिले में रामनवमी के अवसर पर रामभक्त हनुमान की श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई। नगर समेत विभिन्न इलाकों में पूजा-अर्चना को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही लोग अपने परिवार के साथ मंदिर की ओर जाते दिखे। इस दौरान शहर के रामनगर स्थित चर्चित संकट मोचन मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोग मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते नजर आए। पूजन के दौरान लोगों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष फल-फूल, नैवेद्य आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही अपने परिवार की मंगल कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ध्वजा रोहन किया।

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा शहर के पुरानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर, शोभनाथ, मिर्जापुर स्थित रामजानकी, तीन नंबर रेलवे गुमटी, तीन नंबर बस पड़ाव,पार नवादा स्थित मस्तानगंज, देवी मंदिर, गोंदापुर, गोनावां, मोती बिगहा, मंगर बिगहा, राजेंद्र नगर,न्यू एरिया आदि स्थानों पर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पूजा को लेकर हनुमान भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। लोग जय श्रीराम का जयकारा लगा रहे थे। जय श्रीराम के जयकारा से पूरा शहर गूंजयमान हो रहा था। पूरा शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में पूजा के बाद अपने-अपने घर लौट गए। इसके बाद विधि-विधान के साथ ब्राह्मणों से पूजन कराकर अपने घर महावीरी पताका फहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *