ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गृह मंत्री अमित शाह असम में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे आज

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को असम में दो स्थानों पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। पहला कार्यक्रम उत्तर लखीमपुर के चुकुली भोरिया में दोपहर 01:30 बजे से होगा, जहां गृहमंत्री एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

इसके बाद गृह मंत्री शाम को 6 बजे डिब्रूगढ़ के भाजपा उम्मीदवार तथा निवर्तमान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के समर्थन में ऊपरी असम के तिनसुकिया में एक रोड शो में भाग लेंगे। यह रोड शो तिनसुकिया चालिहा नगर से थाना के पास से शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री का शोणितपुर लोकसभा क्षेत्र के गहपुर में भाजपा उम्मीदवार रंजीत दत्ता के समर्थन में एक चुनावी रैली में भाग लेने का कार्यक्रम आज के लिए तय था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। ज्ञात हो कि पहले गृहमंत्री का कार्यक्रम 8 अप्रैल को तय हुआ था। बाद में इसे बदल कर नौ अप्रैल किया गया। फिर इसे स्थापित करने की घोषणा की गई। आखिरकार आज भाजपा कार्यालय से गृहमंत्री के आगमन की फिर से सूचना दी गई है।

गृहमंत्री के कार्यक्रम के लिए लखीमपुर और तिनसुकिया में व्यापक पैमाने पर तैयारियां की गई है। बड़ी संख्या में लोग गृहमंत्री के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *