• March 2, 2026

उप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने बनाई आठ समितियां

 उप्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने बनाई आठ समितियां

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में शुक्रवार (16 फरवरी) को पहुंच रही है। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी जन जागरण से लेकर कार्यक्रम की विभिन्न तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश में इस न्याय यात्रा के संयोजक पीएल पुनिया और सह संयोजक आराधना मिश्रा द्वारा बनाई गई आठ समितियों को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अनुमति दे दी है। ये आठ समितियां प्रदेश में न्याय यात्रा की व्यवस्था संभालेंगी।

कांग्रेस के मुताबिक समन्वय समिति में 29 लोगों को रखा गया है। इसमें प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी हैं। इसमें पीएल पुनिया, आराधना मिश्रा, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, निर्मल खत्री, राजीव शुक्ला, राजेश मिश्रा, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, प्रदीप जैन आदित्य, वीरेन्द्र चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे आदि का नाम शामिल है।

सोशल मीडिया समिति में पंखुड़ी पाठक, दानिश आजम वारसी, शालिनी सिंह, पवन शर्मा सहित 28 लोग हैं। मोबिलाइजेशन कमेटी में आराधना मिश्रा, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित 35 लोगों को रखा गया है। पास एंड एक्सेस कमेटी में 12 लोग हैं। पब्लिसिटी एवं ब्रांडिंग कमेटी में 27 लोग हैं। मीडिया कमेटी में 21 लोगों को रखा गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *