ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तकनीकी विवि परिसर में मनाई बसंत पंचमी

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर परिसर में बुधवार को बसंत पंचमी उत्सव मनाया। कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान ने तकनीकी विवि परिसर में स्थापित मां सरस्वती प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। कुलपति ने तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को बसंत पंचमी उत्सव की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव, अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक संजीवन मनकोटिया, सहायक कुलसचिव सुरेंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, ओम राणा, संपदा अधिकारी धीरज कौंडल, परियोजना अधिकारी अमित ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने मां सरस्वती प्रतिमा की सजावट की। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *