ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस ने दबोचा बाइक चोर

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

10 फरवरी को बंदा रोड रुड़की निवासी वसीम ने कोतवाली रुड़की में अपनी बाइक चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर देकर अज्ञात के खिलफ मुकदमा दर्ज कराया था।

खुलासे के लिए गठित की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध विकास कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गली नंबर 4 सुभाष नगर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार को सोनाली पार्क नहर पटरी के पास से चुरायी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *