ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार विधान परिषद विरोधी दल के नेता ने की पुलिस पिटाई कांड की जांच

बिहार विधान के विरोधी दल के नेता हरी साहनी के नेतृत्व में पूर्व विधायक अनिल सिंह , लोकसभा संयोजक विनय कुमार सिंह , निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना , पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के साथ दर्जनों भाजपा कार्यक्रता के साथ शनिवार को नवादा जिले के रोह प्रखंड के डुमरी गांव में पुलिस पिटाई कांड की जांच की ।

12 जनवरी को डुमरी ग्राम वासियों पर पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक बेरहमी से महिला , पुरुष , बच्चे को पिटाई की गई थी।। ।वहां जब गांव का मंजर देखा तो देखकर लोग सिहर गए।वहां पुलिस के द्वारा लगभग सभी घरों की महिला , पुरुष , बच्चे को पिटाई किया गया और साथ में घर के फर्नीचर , बोरिंग , पंखा , अनाज , चौखट , किबाड़ , अनाज रखने वाला कोठी को तोड़ फोड़ और फेका गया । गांव वाले पुलिस के डर से गांव छोड़ कर भाग गए है और जो है वह डरा सहमा है ।

बिहार विधान सभा के प्रतिपक्ष के नेता हरी साहनी ने कहा कि आजादी के बाद के बाद इमरजेंसी के बाद का याद ताजा हो गया है। जिस तरह से नीतीश , तेजस्वी की महा गठबंधन सरकार का पुलिस और उनके पोषित गुंडों के द्वारा जिस तरह से डुमरी ग्रामवासियों को पिटाई किया गया उसका जितना निंदा किया जाय वह कम है ।, यह बालू के अवैध गोरख धंधा से अपराधियों का पुलिस का मिली भगत का परिणाम है । सत्तर , अस्सी वर्ष की महिला पुरुष की घर में घुस- घुस कर बेरहमी से पिटाई किया गया ।सभी के घर का सामान को भी क्षतिग्रस्त किया गया है भाजपा इस घटना को सड़क से सदन तक उठाएगी ।इस घटना को उच्च स्तरीय जांच की मांग करता हूं । हरी साहनी ने नवादा पुलिस कप्तान से फोन पर बात किया और कहा की एसपी साहब आप बिना जांच के किसी गांव वासी को नहीं पकड़े । सही जांच कराए और दूध का दूध पानी का पानी कीजिए ।

जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा की हम भाजपा डुमरी ग्राम वासियों के साथ हूं और उनके साथ न्याय दिलाने में हर वक्त साथ रहने का वादा करता हूं ।हम अपने डुमरी गांव वासी के न्याय दिलाने में हर संभव मदद करेंगे । आज महागठबंधन सरकार का को हाल है आने वाला समय में बिहार की जनता इसका चुनाव में बदला लेगी ।

पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि बिहार सरकार सिर्फ बालू माफिया के साथ खड़ा है हमलोग बिहार सरकार के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा , आज डुमरी गांव का घटना का हम घोर निन्दा करता हूं । फिर आज डुमरी गांव के घटना के खिलाफ नवादा के प्रजातंत्र चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *