ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टेलीविजन स्क्रीन पर लाईव दिखाया जाएगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह

आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम के निर्देश पर 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों और कार्यालयों में शंखध्वनि और घंटानाद और आरती पूजन किया जाएगा। संध्या बेला दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर स्थित आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों के सहायक आयुक्ताें को पत्र जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में प्रभु श्री राम के बाल रूप विग्रह को श्री राम जन्म भूमि पर बन रहे भूतल के गर्भग्रह में विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

सहायक आयुक्तों को निर्देशित किया गया है कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन पहले 21 जनवरी को विभाग के आश्रम, छात्रावास, प्रयास/एकलव्य विद्यालय एवं कीड़ा परिसर सहित अन्य सभी कार्यालयों और भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

22 जनवरी के दिन सवेरे 11 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य आश्रम-छात्रावासों व कार्यालयों में टेलीविजन/एलईडी स्कीन लगाकर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिखाये जाने को कहा गया है।

पत्र में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आश्रम, छात्रावास, प्रयास/ एकलव्य विद्यालय एवं कीड़ा परिसर सहित अन्य सभी कार्यालयों में शंखध्वनि, घंटानाद, आरती, प्रसाद वितरण किया जाए और सायंकाल के बाद दीप प्रज्जवलित कर रोशनी, आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *