ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अग्निवीर वायु में भर्ती के लिए छह फरवरी तक होगा रजिस्ट्रेशन

जिले के उपायुक्त शशि रंजन से शनिवार को उनके कार्यालय में पटना के वायुसेना स्टेशन से आए चयन अधिकारी सार्जेंट प्रदीप सिंह, सार्जेंट हिमांशु व सार्जेंट जीएस नेगी ने मुलाकात की। तीनों चयन अधिकारी ने उपायुक्त को एयरफोर्स में 17 जनवरी से प्रारंभ हुए अग्निवीर भर्ती के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्होंने उपायुक्त से इस भर्ती प्रक्रिया का जिले में अधिकाधिक व योग्य छात्रों के बीच प्रचार-प्रसार करने के लिए सहयोग की अपील की।

इस पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक सहयोग करने के लिए निर्देशित किया। उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि जिले के वैसे युवा जो एयरफोर्स में जाने की इच्छा रखते हैं, उन सभी के लिए यह सुनहरा अवसर है। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 17 जनवरी से शुरू है। 6 फरवरी को रात 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *