ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री ने किया अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन, रोड शो पर निकले

श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके बाद वह एयरपोर्ट से अयोध्या धाम जंक्शन तक करीब 15 किलोमीटर लंबा रोड शो पर निकले हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर महीने भर से चल रही तैयारियों को शुक्रवार रात तक पूरा कर लिया गया था। खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार देर रात तक तैयारियों का जयाजा लेते रहे। सर्द रात की परवाह किये बगैर वह लगातार खामियों पर नजर डालने की कोशिश करते रहे, लेकिन कहीं भी किसी भी प्रकार खामी नहीं दिखी।

इधर, सुबह निर्धारित समय पर अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और यहां से रोड शो के लिए निकले। रोड शो के लिए एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का काफिला गेट नंबर तीन से निकला, जो एनएच-27, धर्मपथ और रामपथ होते हुए अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगा। फिलहाल, रोड शो के दौरान जगह-जगह साधु-संत और वेदपाठी बटुकों की ओर से शंखध्वनियों के बीच पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा है। सड़कों के किनारे बनाई गयी बैरिकेडिंग के किनारे खड़े लोग लगातार जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। इधर, कई स्थानों पर कलाकारों द्वारा नृत्य और गायन भी प्रस्तुत किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण करेंगे और यहां छह वंदे भारत और दो अमृत भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *