ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लक्ष्य प्राप्ति के लिए विल पॉवर की जरुरत: फ्लाइंग ऑफिसर अविक धामा

प्रताप स्कूल के पूर्व छात्र अविक धामा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बना है। शनिवार को प्रताप स्कूल खरखौदा में उसका स्वागत किया गया। फ्लाइंग ऑफिसर अविक धामा ने अपने अनुभव को सांझा करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विल पावर का होना जरुरी है। उनका पैतृक गांव खेकड़ा, बागपत, उत्तर प्रदेश में है, लेकिन पढाई सोनीपत के खरखौदा में की है।

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया व विद्यालय स्टॉफ ने अविक धामा फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर बधाई दी। अविक धामा ने बताया कि उसने सत्र 2016-2017 में प्रताप स्कूल से 12 वीं कक्षा विज्ञान संकाय से पास की। बचपन से ही उसका फ्लाइंग ऑफिसर बनने का सपना था। इस सपने को साकार करने के लिए उनके मामा विक्रम दहिया, गांव खांडा, सोनीपत, ने उसका एडमिशन प्रताप स्कूल में करवाया था। शिक्षा के साथ-साथ खेल की आधुनिक सुविधाएं मिलने से आज वह फ्लाइंग ऑफिसर बना है।

अविक धामा ने अपने कैमिस्ट्री टीचर सुकरमपाल व फिजिक्स टीचर रोहताश का विशेषरूप से धन्यवाद किया, वे हमेशा मार्गदर्शन करते कहते थे कि आपके अंदर काबिलियत है कि आप कुछ अच्छा कर सकते हो। मैं जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, उसके लिए मैं अपने प्रताप स्कूल प्रबंधन समिति व टीचिंग स्टॉफ का धन्यवाद करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *