ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधायक गोपाल कांडा के जन्मदिन पर बांटी 40 हजार जर्सियां

सिरसा के विधायक एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के जन्मदिन पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के बच्चों, जरूरतमंद महिलाओं, गोशालाओं के सेवकों सेवादारों को 40 हजार स्वेटर-जर्सियोंं का वितरण किया गया। शनिवार को भी कार्यकर्ताओं ने गांवों में जाकर स्वेटर-जर्सियोंं का वितरण किया। सिरसा में पहली बार किसी के जन्मदिन पर इतनी संख्या में स्वेटर-जर्सियां का वितरण किया गया है। स्कूल के मुखियाओं और ग्राम पंचायतों ने इसके लिए कांडा बंधुओं को आभार व्यक्त किया है।

विधायक गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि जन्मदिन पर स्वेटर-जर्सियां बांटना तय हुआ था और इसके लिए कार्यकर्ताओं को हर स्कू ल में भेजकर वहां के बच्चों की संख्या और उनकी किस-किस नंबर की स्वेटर-जर्सी आती है का ब्यौरा ले लिया गया था। उन्होंने बताया कि इसके लिए 40 हजार स्वेटर-जर्सियांं खरीदी गई थी। उन्होंने बताया कि जिस स्कूल में जिस रंग की जर्सी चलती है, उसी रंग की मंगाई गई थी। गोबिंद कांडा ने बताया कि ग्रामीण गोशालाओं में 150 स्वेटर-जर्सियां भेजी गई। 10 हजार से अधिक स्वेटर-जर्सियां जरूरत मंद महिलाओं को प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *