October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुमो में ऑटो पलटने से युवक की मौत, दो व्यक्ति घायल

तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो में बुधवार रात एक ऑटो पलटने से ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के बरही निवासी नरेश यादव ( 38 ) के रूप में हुई है।

वहीं घायलों की पहचान यादव (पिता रमेश यादव) और लक्ष्य प्रसाद बरही निवासी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार सभी कोडरमा रेलवे स्टेशन से किराये पर ऑटो लेकर बरही जा रहे थे। इसी दौरान गुमो में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से ऑटो पर सवार घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद नरेश यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.