ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रदेश में सर्दी और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

राजस्थान में कड़कड़ाती सर्दी और घने कोहरा का असर दिखने लगा है। अधिकांश जिलों में सुबह छाए घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। जयपुर, बीकानेर, सीकर, अलवर, चूरू, हनुमानगढ़ सहित शेखावाटी क्षेत्र में दृश्यता डेढ़ सौ मीटर से भी कम रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश कड़ाके की सर्दी की चपेट में रह सकता है। जयपुर समेत प्रदेश भर में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि नए साल की शुरुआत में बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में गुरुवार को तेज सर्दी के कारण माउंट आबू और शेखावाटी क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़-पौधों और वाहनों पर बर्फ की परतें जमी हुई नजर आईं। जयपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार राजस्थान के कुछ भागों में घना कोहरा दर्ज किया गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। दिन में आसमान साफ रहने से धूप में तेजी से राहत मिली। 31 दिसंबर से प्रदेश में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 31 दिसंबर को जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आज कोहरे और सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट हुई। सीकर में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 5 पर आ गया। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था। उधर, चूरू और झुंझुनूं में भी न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। सबसे कम तापमान आज हिल स्टेशन माउंट आबू में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।विभाग के अनुसार हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, बीकानेर और झुंझुनूं क्षेत्र में शुकवार को भी कोहरा छाया रहेगा। हालांकि शुक्रवार को कोहरे का प्रभाव कम हो जाएगा। उधर जयपुर एयरपोर्ट पर लागतार फ्लाइट डायवर्जन का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर घना कोहरा होने की वजह से इंडिगो की फ्लाइट 6ई – 5225 को जयपुर डायवर्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *