ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखीमपुर खीरी में नवदम्पति ने फांसी लगाकर जान दी

भीरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नवदम्पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि दोनों परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।

भीरा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में रहने वाले कुलदीप ने बताया कि बेटा आलोक यादव (20) की शादी छह माह पूर्व देवरिया के अलीगंज निवासी पूजा यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। शनिवार रात दोनों ने आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह उनके शव फांसी पर लटके मिले। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। विवाहिता के पिता उत्तम कुमार ने बताया कि परिवार में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। उन्हें पूर्व में किसी विवाद का पता नहीं चला था।

दोनों के परिवार वालों ने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। फिलहाल पुलिस शवों को पोस्टमार्टम भेजकर अपने स्तर पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *