ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नये रंग में दिखेगा लखनऊ का सहारा हास्पिटल, क्रॉसले रेमेडीज ने खरीदा

लखनऊ में अपनी पहचान रखने वाले सहारा हास्पिटल को क्रॉसले रेमेडीज ने खरीद लिया है। सहारा हास्पिटल को खरीदने के लिए 940 करोड़ के करीब भुगतान किया गया है। इसका एग्रीमेंट तो कुछ माह पूर्व ही हो गया था, लेकिन अब क्रॉसले रेमेडीज पूरी तरह से हास्पिटल को अपने अधीन कर लिया है।

नई दिल्ली के विकास मार्ग से संचालित क्रॉसले रेमेडीज लिमिटेड की ओर से देश में बड़े हास्पिटल संचालित किये जाते रहे हैं। नोएडा की मैक्स मेडिकल सेंटर, वैशाली की मैक्स सुपर हास्पिटल को क्रॉसले रेमेडीज ही संचालित करता है। लखनऊ में सहारा हास्पिटल को अपनी सूची में शामिल करने के मैक्स ग्रुप बहुत दिनों से प्रयास कर रहा था। इसके लिए मैक्स ग्रुप ने अपने सहायक कम्पनी क्रॉसले रेमेडीज के माध्यम से सहारा परिवार के मालिकों से बैठकें की और जिसमें स्वर्गीय सुब्रत राय की मुख्य भूमिका थी।

सुविधाओं का विस्तार होगा

सहारा हास्पिटल से जुड़े डॉक्टर एम. कुमार ने बताया कि सहारा हास्पिटल अपने आप में बेमिसाल चिकित्सा सेवाएं देता आ रहा है। यहां सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, आर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, फिजियोथेरेपी और स्पोर्ट्स मेडिसिन सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। मैक्स ग्रुप के हाथ में जाने के बाद निश्चित ही चिकित्सा सेवाओं में सहारा हास्पिटल और निखर कर सामने आयेगा। हास्पिटल में सुविधाओं का विस्तार होगा तो डाक्टरों की टीम मरीजों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *