ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए केन्द्र सरकार : तोगड़िया

अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल का एक दिवसीय राष्ट्रीय बैठक और दो दिवसीय कार्यकर्ता महासम्मेलन हुआ।

इस दौरान प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि देश में करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केन्द्र राम, कृष्ण, शंकर की धरा में राम अपने आवास में विराजमान हो गए हैं। अब तैयारी मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि, काशी में भगवान काशी विश्वनाथ को मुक्त कराने की है। उन्होंने मथुरा की सम्पूर्ण जन्मभूमि का स्थान और काशी में नन्दी महाराज, विश्वनाथ जी के बीच की दीवार हटाकर भव्य मन्दिर निर्माण नियमित माता श्रृंगार गौरी की पूजा के लिए आगामी संघर्ष के लिए हिन्दू समाज को तैयार रहने आह्वान किया।

तोगड़िया ने देश में बढ़ती जनसंख्या के असंतुलन से आने वाले खतरे और इसके दुष्परिणामों के बारे में चर्चा कर कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। उन्होंनेे दो से ज्यादा बच्चे होने पर 10 वर्ष का कठोर कारावास, समस्त सरकारी सुविधाओं पर रोक के साथ वोट देने के अधिकार को छीनने का प्रावधान रखने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष में पूरे भारत में 1 लाख हनुमान चालीसा केन्द्र, 1 करोड़ घरों में एक मुठ्ठी अनाज इकठ्ठा करना, 1 लाख मुफ्त मेडिकल कैम्प में 1 करोड़ हिन्दुओं का मुफ्त बीपी, शुगर, हीमाग्लोबीन, मोटापा चेकअप, लाखों युवतियों व महिलाओं का सुरक्षा प्रशिक्षण, बच्चों का कला, संस्कृति, क्रीड़ा, विज्ञान, स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रत्येक दिन एक रोगी को मुफ्त देखने वाले 30 हजार डॉक्टरों को जोड़ना, बच्चों व युवाओं को खेल के आयोजन कराकर नेशनल स्पोर्ट्स काउंसलिंग में जोड़ना और ऊँ श्री परिवार के साथ प्रत्येक हिन्दू परिवार को धर्म से जोड़ने का कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

इस दौरान सावित्री चन्द केन्द्रीय उपाध्यक्ष, केन्द्रीय सह संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद, देवेश उपाध्याय केन्द्रीय महामंत्री, माला रावल मनोज साहू, चन्द्र सिंह जैन, प्रदीप गौड़ केन्द्रीय मंत्री, विजय रेड्डी केन्द्रीय कोषाध्यक्ष, मनोज सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, रामजी तिवारी महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, मुक्ता मकानी अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद, रजनी ठुकराल अध्यक्ष ओजस्वनी, हेमन्त त्रिवेदी महामंत्री हिन्दू हेल्पलाइन सहित उत्तराखण्ड प्रान्त पदाधिकारी कृष्णा काण्पाल, सुरेन्द्र नौटियाल, विरेन्द्र अधिकारी, अनिल भारद्वाज, अशोक गुप्ता, सुभाष जोशी, विजेन्द्र सिंह नेगी, कृपाल नेगी, रोशन रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *