ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार भाई की मौत

बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। युवक अपनी बहन और भाई की शादी का कार्ड बांटकर वापस घर लौट रहा था।

संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के भगतपुर पहली गांव में रहने वाले धर्मेंद्र के छोटे भाई जितेंद्र की नौ दिसम्बर और बहन स्वाति की शादी 13 दिसम्बर को होनी है। धर्मेंद्र शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से परौली और मूसेपुर में रहने वाले रिश्तेदारों के घर शुक्रवार को गया था। वह देर रात को वापस अपने घर लौट रहा था, तभी परौली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाएगा, जहां कुछ ही देर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने धर्मेंद्र के हादसे की खबर मोबाइल फोन से उसके रिश्तेदारों और परिजनों को दी। धर्मेंद्र की मौत के बाद से शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *