ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शराब पीने के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

जानी थाना क्षेत्र के बाफर गांव में मंगलवार की देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

बाफर गांव में मंगलवार की रात को मोहित अपने चचेरे भाई विनीत उर्फ रानू को शराब पीने के लिए अपने घर लेकर गया था। देर रात तक दोनों शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मोहित ने तमंचे से विनीत के सिर में गोली मार दी। विनीत की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और लोग इकट्ठा हो गए। आरोपित मोहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपित की तलाश में दबिश दी।

सीओ सरधना संजय जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। जानी थाना प्रभारी प्रजंत त्यागी के अनुसार, मृतक के भाई सोनू की तहरीर पर मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विनीत शराब का आदी था और सात वर्ष पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। आरोपित की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *