ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली के मुख्य सचिव के मानहानि मामले में हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार की ओर से द वायर वेबसाइट के खिलाफ दायर मानहानि केस पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस मनोज ओहरी ने दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा।

दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने भ्रामक लेख प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए द वायर के खिलाफ मानहानि याचिका दाखिल की है। नरेश कुमार ने अपनी अर्जी में कहा कि द वायर द्वारा उनपर लगाए गए आरोप झूठे, निराधार और भ्रामक हैं। साथ ही सभी आरोप सच और सही तथ्यों से पूरी तरह अलग हैं। अर्जी में कहा गया है कि वायर ने अपने लेख के जरिए उनको दोषी ठहरा दिया और लेख से ऐसा लग रहा है कि वह किसी अवैध गतिविधि में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *