• October 16, 2025

हिमाचल में कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर फिर से लगा पूर्ण प्रतिबंध employees : transfer : ban : notification

 हिमाचल में कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर फिर से लगा पूर्ण प्रतिबंध  employees : transfer : ban : notification

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (आज) से कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर एक बार फिर से पूर्ण प्रतिबंध लग गया है। इस सम्बंध में सोमवार देर रात सरकार की ओर से आदेश जारी हुए हैं। इसके तहत राज्य में अब कर्मचारियों के तबादलों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। सभी मंत्री खुद अपने-अपने विभागों के तबादलों की सिफारिशें नहीं कर पाएंगे।

विशेष परिस्थितियों या फिर प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री ही कर्मचारियों के तबादले कर सकेंगे। राज्य सरकार ने अगस्त माह में कर्मचारियों के सामान्य तबादलों से प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के तहत अगस्त और सितंबर माह के दौरान दो चरणों में कर्मचारियों के तबादले करने की अनुमति प्रदान की गई थी।

पहले चरण में 21 से 31 अगस्त और दूसरे चरण में 20 से 30 सितंबर के बीच सामान्य तबादले से प्रतिबंध को हटाया गया था। इसके बाद 21 से 31 अक्टूबर तक भी कर्मचारियों के तबादलों पर रोक हटाई गई थी।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *