ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

द्वितीय चरण में 60 हजार 977 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने अब तक किया मतदान

विधानसभा आम चुनाव-2023 में भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की पहल के प्रति बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का अभूतपूर्व रुझान देखने को मिल रहा है। कुल 44 हजार 329 बुजुर्ग और 11 हजार 648 दिव्यांगजनों ने अब तक होम वोटिंग की है। इस तरह कुल 60 हजार 977 मतदाताओं ने अब तक होम वोटिंग की सुविधा का लाभ उठाया है। सोमवार को द्वितीय चरण में कुल 434 बुजुर्गों एवं 137 दिव्यांग जनों ने होम वोटिंग की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का विकल्प दिया गया है। उन्होंने बताया कि पात्र 62 हजार 528 मतदाताओं ने विकल्प के तौर पर होम वोटिंग सुविधा के लिए आवेदन किया है। विशेष मतदान दल ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान करवा रहे हैं। पोस्टल बैलेट के माध्यम से पहले चरण में 19 नवम्बर तक घर पर ही मतदान करवाया गया। ऐसे मतदाता जो होम वोटिंग के पहले चरण के दौरान घर पर अनुपस्थित थे, उनके लिए 20 और 21 नवम्बर को विशेष मतदान दल दूसरी बार विजिट कर रहे हैं। अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाता 21 नवम्बर तक मतदान कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *