ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डालसा ने तपकारा साप्ताहिक हाट में लगाया कानूनी जागरूकता शिविर

झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन में शनिवार को तपकारा साप्ताहिक हाट में 100 दिवसीय बच्चों के हित संबंधी विशेष विधिक जागरूकता एवं सहायता अभियान के तहत कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

डालसा के एलएडीसी डिप्टी चीफ ने हाट में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम खास कर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बच्चे व उनके विभाग को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है। बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोडें और मानव तस्करों से दूर रहे तथा अपने बच्चों को किसी भी व्यक्ति या संस्था को न सौंपें और न ही किसी के बहकावे में आएं।

लोगों को वाहन दुर्घटना के बारे में जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट, लाइसेंस, बीमा और अन्य जरूरी कागजात के वाहन चलाएं। दुर्घटना होने की स्थिति में सड़क जाम न करें, बल्कि मुआवजा प्राप्त करें। कानून को हाथ में न लें, बल्कि कानून का साथ दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *