ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर में किया मतदान, कहा- भाजपा को मिलेगा पूर्ण आशीर्वाद

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर पहुंचकर मतदान किया। वे सुबह विशेष विमान से दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे जलविहार स्थित एएमआई शिशु मंदिर स्थित अपने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि इस भी भाजपा को जनता का पूर्ण आशीर्वाद मिलेगा।

सिंधिया ने वोटिंग करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ना प्रजातंत्र के लिए एक अच्छा संकेत है। आज ऐतिहासिक मतदान होगा और भाजपा को जनता का पूर्ण अशीर्वाद मिलेगा, ऐसा मुझे पूरा भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार स्थापित होगी। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि मीडिया को इतनी जल्दी रहती है। यह पार्टी का नेतृत्व तय करता है और मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *