ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोतिहारी शहर में लूट की नीयत से अपराधियो ने दवा व्यवसायी को मारी गोली

जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के पानी टंकी के समीप मिस्कौट मोहल्ला निवासी दवा व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार घायल कर दिया और नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गये।

पुलिस के मुताबिक घटना शहर के पुराने दवा व्यवसायी पूजा मेडिकल के मालिक सत्यनारायण प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार के साथ घटित हुआ है। बताया गया है, कि गुरुवार की देर रात्रि करीब 10:30 बजे सत्यनारायण प्रसाद और उनके पुत्र विक्की दुकान का शटर बंद कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हे रोककर पिस्तौल का भय दिखाकर लूटने का प्रयास किया। जिसका व्यवसायी पुत्र विक्की के द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने गोली मार दी। जिसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वह खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक विश्व मोहन चौधरी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये।आस पास लगे सीसीटीवी के फुटेज से बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।जल्द ही अपराधी पकड़ लिये जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *