ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री के नौ वर्ष के कार्यकाल में भारत में चौतरफा विकास हुआ: राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ माह के कार्यकाल में भारत में चौतरफा विकास हुआ है।

रविवार को उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जीडीपी 98 लाख करोड़ थी और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से 2023 में जीडीपी बढ़कर 159.7 लाख करोड़ पहुंच गई है। यदि बात भारत के प्रति व्यक्ति की आय की करें तो 2014 में यह 86,454 रुपये थी और वर्ष 2022 में 1.50 लाख पहुंच गई अर्थात दो गुना हो गई। बिंदल ने कहा कि मोदी के कार्यकाल के दौरान आयकरदाताओं की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिला है। वर्ष 2014 में यह जहां 3.8 करोड़ थे, वहीं 2023 में 6.77 करोड़ हो गए। मतलब इसमें भी दो गुना बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात भी बढ़ा है। वर्ष 2014 में यह 1941 करोड़ था, जो वर्ष 2022 में 16 हजार करोड़ पहुंच गया है। अर्थात इसमें भी 8 गुना बढ़ोतरी हुई। किसानों को ऋण देने की बात करें तो वर्ष 2014 तक यह आंकड़ा 8.5 लाख करोड़ था, जो अब बढ़कर 21.67 लाख करोड़ पहुंच गया है, जिससे किसानों की आर्थिकी भी सुदृढ़ हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2014 तक देश में 3.2 करोड़ नल लगे और अब 2023 तक देश में 12.50 करोड़ घरो को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया। ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 2014 तक देश में 1.79 करोड़ घरों का निर्माण हुआ था जबकि 2023 में इन घरों को संख्या 2.9 करोड़ पहुंच गई है जिससे गरीबों का अपना घर का सपना साकार हुआ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश में 2023 तक 9.6 करोड़ घरों तक मोदी सरकार ने गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया है जिससे माताओं-बहनों को जहरीले धुएं व धुएं से होने वाली बीमारियों से निजात मिली। महिलाओं को समाज में सम्मान के साथ रहने के लिए देशभर में 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया। देश में जन धन योजना के अंतर्गत 49.65 करोड़ खाते खोले गए। इन खातों में डीबीटी भुगतान के माध्यम से 300 योजनाओं के अंतर्गत 25 लाख करोड़ रू भेजे गए ।

उन्होंने कहा कि भारत में राजमार्ग को लेकर बहुत काम हुआ है, 2014 तक पिछले 70 वर्षों में देश में 91287 किलोमीटर राजमार्ग थे और मोदी सरकार के 9 वर्षों में इन मार्गों को लंबाई 54000 किलोमीटर बढ़ाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *