ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हुआ विवाद, जमकर हुई हर्ष फायरिंग

जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र में रविवार की बीती रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड की फायरिंग की गई। फायरिंग की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी असीम चौधरी पुलिस ने झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर में प्रधानी के चुनाव को लेकर काफी समय से दो पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका था। रविवार देर रात अचानक दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए और विवाद शुरू हो गया। वाद-विवाद के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक कई राउंड की फायरिंग होने से गांव में हड़कंप मच गया। गोलीबारी को देखते हुए ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए। फायरिंग की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एएसपी असीम चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने झगड़ा करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया और कुछ मौके से भागने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने मौके से 312 बोर के खाली कारतूसों के खोखे भी बरामद किए और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

इस पूरे मामले में एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह का छोटे राजा पटेल के बीच में प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। बीती रात को छोटे राजा पक्ष द्वारा पूर्व प्रधान महेन्द्र से फिर विवाद हुआ और छोटे राजा की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग में कोई भी व्यक्ति को हानि नहीं पहुंची है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भागने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। दोंनो पक्षों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है जिससे कि कोई घटना दुबारा से घटित न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *