ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर मण्डल में गुलाबी ठंड बढ़ने के साथ बढ़ गया प्रदूषण

उप्र की राजधानी लखनऊ एवं कानपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही कानपुर में सुबह एवं रात को गुलाबी ठंड महसूस हो रही है।

यह जानकारी शनिवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में इन दिनों मौसम तेजी से ठंडा हो रहा है। एक ओर जहां कानपुर में सुबह और रात को गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। वहीं दूसरी ओर कानपुर में प्रदूषण भी बढ़ रहा है, जिससे एयर क्वालिटी खराब होती जा रही है। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी होने से हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

हवाओं का बहाव थमने की वजह से दिल्ली एनसीआर और कानपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब से बहुत खराब श्रेणी में रह सकता है। कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश के हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर प्रदेश का मौसम।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ कानपुर में इस माह के अंत तक सुबह के वक्त कोहरा रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेजी से पारा गिरने की संभावना है। इससे सर्दी में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होगी। कानपुर, लखनऊ सहित आस-पास के जिलों का दिन में तापमान 20 से 22 डिग्री रहता है। जबकि रात में यह गिरकर करीब 12-13 डिग्री पर पहुंच जाता है। अभी अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर मानव स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *