• March 13, 2026

रामलीला में झगड़े के बाद बंद पड़े क्लीनिक में ट्रैक्टर से मारी टक्कर

 रामलीला में झगड़े के बाद बंद पड़े क्लीनिक में ट्रैक्टर से मारी टक्कर

जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव अकांवाली में रामलीला में हुए झगड़े के चलते हुए विवाद में कुछ युवकों ने ट्रैक्टर से एक क्लीनिक में टक्कर मारने का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर सवार युवकों ने क्लीनिक के बंद पड़े शटर को जोर से टक्कर मारी जिससे क्लीनिक का शटर व अंदर लगा एल्यूमीनियम का गेट टूट गया और अन्य सामान भी तहस-नहस हो गया।

इस बारे क्लीनिक के चिकित्सक द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है। इस बारे पुलिस को दी शिकायत में रतिया के रहने वाले डॉ. रमेश मेहता का कहना है कि उन्होंने गांव अकांवाली में क्लीनिक खोल रखा है।

गत दिवस आधीरात को कुछ युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर आए और इन युवकों ने क्लीनिक के शट्टर में ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर दे मारी जिससे शटर व अंदर लगा एल्यूमीनियम का गेट टूट गया व अन्य सामान भी खराब हो गया। सुबह जब वह क्लीनिक पर आए तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

डॉ.रमेश ने कहा कि उनकी उक्त युवकों से कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके क्लीनिक पर आने वाले एक युवक के साथ रामलीला में उक्त ट्रैक्टर सवार युवकों का कोई झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते रामलीला से निकलने के बाद युवकों ने इस वारदात अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *