ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के तूफान का बस्तर में नहीं होगा असर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा अवदान स्थित है तथा यह 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पिछले 06 घंटे में उत्तर पूर्व की और आगे बढ़ रहा है। जो 23 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे 17.0 डिग्री उत्तर और 86.8 डिग्री पूर्व में, पारादीप से दक्षिण में 360 किलोमीटर दूर, खेप्पारा बांग्लादेश से दक्षिण पश्चिम दिशा में 660 किलोमीटर दूर, दीघा पश्चिम बंगाल से दक्षिण पश्चिम दिशा में 510 किलोमीटर दूर स्थित है। अगले 06 घंटे में इसके और प्रबल होकर साइक्लोनिक स्टार्म के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है, तथा यह उत्तर, उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए खेपूपारा और चित्रगोंग के पास 25 अक्टूबर को शाम 17:30 बजे एक गहरा और आपके रूप में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा के मुताबिक उपरोक्त अवदाब के कारण प्रदेश में 24 अक्टूबर को एक दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। आज न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उड़ीसा से लगे बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिले संभावित है। ओडिसा के सीमावर्ती इलाके बस्तर संभाग में इसका असर नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *