ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो युवक घायल

जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत उरमा मोड़ जम्मूखड़ी के समीप सोमवार रात डिवाइडर से बाइक टकरा जाने से बाइक सवार तीन युवक में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान विक्रम कुमार ( 25 ), घायल की पहचान सनी कुमार ( 22 ), विनय कुमार ( 20 ) सभी करमा तिलैया के निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर बरही मेला देखने जा रहे थे। चंदवारा उरवा मोड़ जामू खाड़ी के समीप बाइक डिवाइडर से टकरा गयी और बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां विक्रम कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सनी कुमार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। एक युवक विनय का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोडरमा पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *