ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला को कार ने मारी टक्कर, गंभीर, कार चालक हिरासत में

रांची के मोरहाबादी मैदान के समीप एक महिला को कार सवार ने मंगलवार को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन- फानन में महिला को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।

बताया जाता है कि सरईटांड की रहने वाली शकुंतला देवी मोरहाबादी मैदान से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक कार के चालक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान महिला का पैर कार के अंदर फंस गया, भागने के क्रम में कुछ दूर तक महिला काफी दूर तक सड़क पर घसीटती चली गई। स्थानीय लोगों ने कार को रोककर उसे पलट कर महिला को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से उन्हें अस्पताल भेजा। स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे क्योंकि बुजुर्ग महिला एकदम सड़क के किनारे चल रही थी, इसके बावजूद उसे टक्कर मारी गई। टक्कर मारने वाला युवक दिव्यांग है, इसके बावजूद वह कार चला रहा था।

पुलिस ने कार चालक लालपुर निवासी मदन मोहन शरण को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान कार चालक के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *