ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाई दूज के दिन 15 नवंबर को बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री तीर्थ धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे। गंगा जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली में विजय दशमी तिथि पर मुहूर्त निकाला गया है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि मंगलवार को विजय दशमी के दिन यमुनोत्री धाम में पंडा, तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग गणना कर उक्त घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में स्थित चार धामों में प्रथम धाम यमुनोत्री के कपाट 15 नवंबर को भाई दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त (मकर लग्न) में विशेष पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। उसके बाद शीतकाल में मां यमुना के दर्शन खरसाली (खुशीमठ) में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *