• March 11, 2026

नगांव में हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नगांव में ड्रग्स विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिले के नगांव सदर पुलिस थाना के तहत चलाए गए मादक पदार्थ रोधी अभियान में संदिग्ध हेरोइन से भरे एक साबुन बॉक्स और 44 प्लास्टिक कंटेनर के साथ एक सौ खाली कंटेनर बरामद किए गए। इस मामले में दो आरोपित गिरफ्तार किये गए हैं। पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कल देर रात यह अभियान चलाया गया था। कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *